Posts

Showing posts from March, 2024

खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

Image
खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के मंशानुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। रिपोर्ट सुजल स्वामी खाटूश्यामजी निवासी व सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया को सीकर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूनिया के जिला प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए हेम सिंह शेखावत सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

Image
खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के मंशानुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। रिपोर्ट सुजल स्वामी खाटूश्यामजी निवासी व सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया को सीकर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूनिया के जिला प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए हेम सिंह शेखावत सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

25 व 26 को नहीं होंगे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन

Image
25 व 26 को नहीं होंगे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन होली को विशेष सेवा पूजा व 26 को तिलक होने के चलते मंदिर के कपाट रहेंगे बंद रिपोर्ट सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. होली व धुलंडी पर लखदातारी श्याम सरकार के मंदिर के पट रहेंगे बंद। विशेष सेवा पूजा व तिलक श्रृंगार के चलते दो दिन तक भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं हो सकेंगे। रिपोर्ट सुजल स्वामी 25 मार्च होली को विशेष सेवा पूजा और 26 मार्च को तिलक श्रृंगार के चलते मंदिर के पट बंद बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 27 मार्च को प्रात 5.30 बजे मंगल आरती के साथ बाबा श्याम के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। 24 मार्च को शयन आरती के पश्चात होंगे पट मंगल होंगे। मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाओ में सहयोग करने की अपील

24 घंटे लगातार अपने भक्तों को दर्शन दे रहे है खाटू के लखदातार

Image
सजा हे सुंदर सा दरबार उसमे बैठे बाबा श्याम.... 24 घंटे लगातार अपने भक्तों को दर्शन दे रहे है खाटू के लखदातार रिपोर्ट:- सुजल स्वामी  खाटूश्यामजी. अलबेले मस्ताने फाल्गुनी सतरंगी मेले में लखदातार के जयकारो के साथ पदयात्रियो की बयार दिनों दिन परवान चढ़ती जा रही है। हाथ में निशान लिए भक्तों की कतारें अपने प्यारे श्याम धणी के दरबार की ओर लगातार बढती चली जा रही है। रिपोर्ट सुजल स्वामी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  देश- विदेश से श्याम भक्त बड़ी संख्या में नीले के असवार को रिझाने अपने मन की मुराद पूरी करवाने के लिए श्याम की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे है। रींगस से खाटू के रास्ते पर जहां तक नजर जाती है वही तक श्याम के रंग रंगीले निशान और सतरंगी पोशाकों में श्याम भक्तों की टोलियां नाचते गाते धूम मचाते नजर आ रही है। फाल्गुन की शुक्ल पक्ष की छट शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने दरबार में शीश नवाकर मनौतियां मांगी। मेले में आने वाले श्याम भक्तों की सुविधा को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मंदिर को 24 घंटे खोल रखा है। कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 14 मार्च से मेले के समापन त...

गोल्डन वॉटर पार्क खुलते ही पर्यटकों का उमड़ा हुजूम

Image
गोल्डन वॉटर पार्क खुलते ही पर्यटकों का उमड़ा हुजूम रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. रींगस रोड पर स्थित गोल्डन वाटर पार्क फाल्गुन मेले के तीसरे दिन बुधवार को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले ही दिन पर्यटकों और मेले में आए श्याम भक्तों का वाटर पार्क में आना शुरू हो गया। रिपोर्ट सुजल स्वामी मैनेजमेंट ने बताया कि वाटर पार्क में सभी आधुनिक रुझानों को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी के पेशेवर जल मनोरंजन के लिए लगातार नवाचार किए गए हैं। इसका अहसास पार्क में आने वाले पर्यटकों को जरूर होगा। हर नए सेशन में पर्यटकों को खास अनुभूति होगी। पार्क में टोरनडो फनल स्लाइड व विंडस्टोर्म (बूमरेन्डो) स्लाइड लगाई गई है जो पर्यटकों को रोमांच की अनुभूति कराएगी। वहीं वेवपुल समुद्र में होने का अहसास करा रहा है। इसके अलावा फैमिली वाटर स्लाइड, किड्स वाटर स्लाइड, रैन डांस, पार्क सहित भरपूर मनोरंजन के अनेक साधन सहित फास्ट फूड की व्यवस्था है।

लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त

Image
लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त मेला बैठक में जिला कलक्टर ने दिए थे स्पष्ठ निर्देश, नहीं बिके कांच की शीशी में इत्र सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई खाटूश्यामजी. दुकान पर कार्रवाई करते सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत। रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. बाबा श्याम के लक्खी मेले में आने वाले श्याम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हों और किसी प्रकार से कोई परेशानी का सामना नही करना पड़े। जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी द्वारा मेला बैठक में छोटी कांच की शीशी में बेचे जाने वाले इत्र पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी थी। रिपोर्ट सुजल स्वामी इसको लेकर मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर के निर्देश पर सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत के नेतृत्व में आज शाम को प्रशासन की टीम ने दुकानों पर कार्रवाई कर 2 हजार के करीब इत्र की शीशियां जब्त की। तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत ने कहा कि कई दुकानदार प्लास्टिक की शीशी में इत्र बेचते मिले तो उन्हें सरहानीय प्रयास के लिए आभार प्रकट किया। उन्ह...

खाटूश्यामजी मंदिर आज शाम 6 बजे तक बंद, लक्खी मेले का आज दूसरा दिन

Image
खाटूश्यामजी मंदिर आज शाम 6 बजे तक बंद, लक्खी मेले का आज दूसरा दिन तिलक श्रृंगार के चलते बंद श्याम मंदिर के कपाट रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. हारे के सहारे लखदातारी श्याम सरकार के लक्खी मेले को आज दूसरा दिन है। रिपोर्ट सुजल स्वामी बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार होने के चलते मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर को कल रात्रि 10 से बंद किया हुआ जो आज शाम 6 बजे दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा। बतादें की श्याम 10 मार्च अमावस्या को बाबा श्याम को स्नान करवाया गया था। आज तिलक श्रृंगार किया जाएगा।

गोल्डन वाटर पार्क के 7 वें सेशन की शुरूआत 13 से

Image
गोल्डन वाटर पार्क के 7 वें सेशन की शुरूआत 13 से रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थली खाटूधाम में रींगस रोड पर बना गोल्डन वाटर पार्क विगत 7 सालों से अपने नवाचारों, आकर्षक वाटर स्लाइडों और वेवपुल आदि मनोरंजन के साधनों के चलते प्रदेश ही नहीं अपितु देश में भी एक अलग पहचान बनाए हुए है। रिपोर्ट सुजल स्वामी पर्यटन को बढावा दे रहा यह वाटर पार्क 13 मार्च से पर्यटकों व श्याम भक्तों के लिए फिर से खुल रहा है। वाटर पार्क मैनेजमेंट ने बताया कि इस बार वाटर पार्क की कायाकल्प करने के साथ मनोरंजन के संसाधनों में भी काफी इजाफा किया है। इस बार कई सेल्फी पॉइंट बनाए गए है। वहीं विश्वस्तरीय मानकों वाली टोरनडो फनल स्लाइड व विंडस्टोर्म (बूमरेन्डो) स्लाइड लगाई गई है जो पर्यटकों को रोमांस का एक अलग ही एहसास कराएगी। मैनेटमेंट ने बताया है कि पार्क में पर्यटकों की सुरक्षा का पूर्णतया ध्यान रखा जाता है

मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने खाटू मेला व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Image
मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने  खाटू मेला व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण मंदिर कमेटी, प्रशासन व पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहा खाटूश्यामजी. लक्खी मेले को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी, प्रशासन व पुलिस के साथ बैठक करते मेला प्राधिकरण के अधिकारी। रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले में आने वाले  श्रद्धालुओं के लिए दर्शन से लेकर अन्य व्यवस्था व सुरक्षा संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण  के डिप्टी सीईओ राजेश  कुमार शर्मा  खाटू पहुंचे। जहां उन्होंने श्याम मंदिर सहित प्रवेश व निकासी मार्ग, लखदातार मैदान, मुख्य मेला मैदान, चारण मैदान आदि मेला रूट का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाएं मिलने पर मंदिर कमेटी, प्रशासन व पुलिस की सराहना की। रिपोर्ट सुजल स्वामी इसके बाद शर्मा ने  श्री श्याम मंदिर कमेटी कार्यालय में बैठक कर कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिह चौहान, मेला प्राधिकरण मुख्य सुरक्षा अधिकारी जिज्ञासा , मेला मजिस्ट्रेट गोविन्द सिंह  भींचर, सीओ  महावीर सिंह, विभाग के आनन्द भारद्वाज, कमेटी व्...

पुलिस ने ई रिक्शा व निजी बस संचालकों की बैठक लेकर दिए निर्देश

Image
पुलिस ने ई रिक्शा व निजी बस संचालकों की बैठक लेकर दिए निर्देश मेले में ई रिक्शा से लेकर निजी रूट की बसों का किराया तय किया  खाटूश्यामजी. ई रिक्शा व निजी बस संचालकों की बैठक लेते पुलिस अधिकारी। रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. लखदातारी श्याम सरकार का 11 मार्च से भरने वाले 11 दिवसीय लक्खी मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में प्रशासन, पुलिस व श्री श्याम मंदिर कमेटी जुटी हुई है। रिपोर्ट सुजल स्वामी शनिवार शाम को पुलिस थाना परिसर में ट्रैफिक डिप्टी सुशील मान की अध्यक्षता में ई रिक्शा व निजी रूट संचालको के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में थाना प्रभारी राजाराम लेघा ने सभी ई रिक्शा संचालको से कहा कि निर्धारित रूट पर ही चलाएं। मेले में आने वाले भक्त को किसी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए। सभी के आधार कार्ड, परमिट व लाइसेंस आवश्यक रूप से साथ हों। थानाप्रभारी  ने कहा कि ई रिक्शा प्रति सवारी के 50 किराया निर्धारित किया गया है और रिक्शा पर मोबाइल नंबर व टोकन नंबर का बैनर लगा हुआ चाहिए। ई रिक्शा 52 बीघा सरकारी पार्किंग से नगरपालिका के पीछे से अलोदा तिराहा से पीडब्ल्यूडी...

खाटूश्यामजी मेले में छोटी कांच की शीशी में इत्र बेचने पर रहेगी पाबंदी

Image
खाटूश्यामजी मेले में छोटी कांच की शीशी में इत्र बेचने पर रहेगी पाबंदी लक्खी मेला: कांच की शीशी में बेचे जाने वाले इत्र पर रहेगी पाबंदी खाटूश्यामजी. इत्र व्यापारी व व्यापार मंडल के साथ बैठक लेते मेला मजिस्ट्रेट व थानाप्रभारी। मेला मजिस्ट्रेट ने ली इत्र बेचने वाले व्यापारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थली खाटूधाम में 11 मार्च से भरने वाले बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले में कांच की छोटी शीशियों में बेचे जाने वाले इत्र पर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। रिपोर्ट सुजल स्वामी. आज पुलिस थाने में मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर की अध्यक्षता में इत्र बेचने वाले व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेला मजिस्ट्रेट ने कहा कि भक्त कांच वाली इत्र की शीशी को मंदिर में फेंकते है जिससे कई भक्त, ड्यूटी गार्ड व पुजारी चोटिल होते है। इसलिए जिला कलक्टर के निर्देश पर कांच की शीशियों को बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।बैठक में थानाप्रभारी राजाराम लेघा,  खाटूधाम व्यापार मंडल मंत्री सोनू जोशी, यूसुफ खान, रवि स्वामी, कैलाश माटोलिया आ...

गादीपति धाम के दाताश्री ने लगाई श्याम दरबार में धोक, किया स्वागत

Image
गादीपति धाम के दाताश्री ने लगाई श्याम दरबार में धोक, किया स्वागत शेखावाटी अंचल न्यूज खाटूश्यामजी. दाताश्री से शिष्टाचार भेंट करते व्यापार मंडल मंत्री सोनू जोशी। रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. गादीपति दिव्य धाम दाताश्री महाराज भरतकुमार दाधीच ने मंगलवार को खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इसके बाद दाताश्री होटल चंदा पैलेस पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर खाटूधाम व्यापार मंडल मंत्री सोनू जोशी, होटल चंदा पैलेस निदेशक व पार्षद राजकुमार माटोलीया, मुकेश हरनाथका आदि मौजूद रहे।

एडीजीपी बंसल पहुंचे खाटूधाम, फाल्गुनी लक्खी मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Image
एडीजीपी बंसल पहुंचे खाटूधाम, फाल्गुनी लक्खी मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया खाटूश्यामजी. कबूतर चौक में निकास मार्ग की जायजा लेते एडीजीपी विशाल बंसल। खाटूश्यामजी. कलयुग के अवतारी श्याम सरकार का 11 मार्च से भरने वाले वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था विशाल बंसल मंगलवार सुबह खाटूधाम पहुंचे। जहां उन्होंने सीकर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह, एसपी भुवन भूषण शर्मा, मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर सहित पुलिस व प्रशासनिक महकमें के साथ रींगस रोड नगरपालिका के पास से शुरू हो रहे मुख्य मेला प्रवेश मार्ग से निरक्षण शुरू किया। इसके बाद वे पुराना बिजली ग्रिड, खटीकान मोहल्ला, लमियां तिराहा होते हुए चारण खेत पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा तैयार की जा रही बांस बल्ली की जिगजैग आदि व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद वे लखदातार मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने कमेटी की ओर से बनाए गए स्थाई डोम सहित रैलिंग व सुलभ आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए श्याम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रवेश व निकास मार्ग सहित कबूतर चौक, मंदिर के नए निकास मार्ग से गुवाड़ चौक व मित्...

खाटूश्यामजी लक्खी मेले में व्यापारी करें प्रशासन का सहयोग :- मेला मजिस्ट्रेट

Image
खाटूश्यामजी लक्खी मेले में व्यापारी करें प्रशासन का सहयोग :- मेला मजिस्ट्रेट व्यापारी बोले मेले में पुलिस लोकल कार्ड से आने जाने नही देती एसडीएम ने कहा कि व्यापार मंडल सभी दुकानदार व कर्मचारियों की लिस्ट भेजें, आने जाने के लिए पास जारी करेंगे  खाटूश्यामजी. व्यापारियों के साथ बैठक करते मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर व पालिका ईओ अरुण शर्मा। रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. हारे के सहारे लखदातारी श्याम सरकार का 11 मार्च से आयोजित होने वाले 11 दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेले की व्यवस्थाओं में व्यापारियों को साथ लेकर चलने पर मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर ने शाम को होटल सवामणी में व्यापार मंडल के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रिपोर्ट सुजल स्वामी। बैठक में एसडीएम ने सभी व्यापारियों से मेला व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की।  व्यापारियों ने एसडीएम से कहा कि मेले में आने जाने की समस्या होती रहती है जिसपर एसडीएम ने कहा कि सभी व्यापारियों व कर्मचारियों की लिस्ट व्यापार मंडल आईडी, फोटो, दुकान का नाम व कर्मचारियों व दुकानदारों की लिस्ट बनाकर कार्यालय में भिजवाएं। उनका पास बनाकर दि...

संभागीय आयुक्त व रेंज आईजी ने लिया फाल्गुनी लक्खी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा

Image
संभागीय आयुक्त व रेंज आईजी ने लिया फाल्गुनी लक्खी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा खाटूश्यामजी. मेला व्यवस्थाओं का जायजा लेते संभागीय आयुक्त, आईजी व एसपी सहित अन्य अधिकारी। रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. 11 मार्च से आयोजित होने वाले लखदातारी श्याम सरकार का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम को सीकर संभागीय आयुक्त मोहनलाल यादव, सीकर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह व एसपी भुवन भूषण यादव ने खाटू पहुंचकर मेला व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। सभी अधिकारियों ने 52 बीघा सरकारी पार्किंग जायजा लिया जहां उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुद्रढ़ रखने के लिए पार्किंग को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने मेला डायवर्जन, गुणगान नगर, चारण खेत, लखदातार ग्राउंड से मंदिर प्रवेश द्वार, मंदिर निकास के रास्ते का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि मेले के नक्शे को जल्द तैयार किया जाए। श्री श्याम मंदिर कमेटीई के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने अधिकारियों को मंदिर व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मेले में की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करें। इस दौरान दांतारामगढ़ एसडीएम गोविंद ...

Popular posts from this blog

खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

25 व 26 को नहीं होंगे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन

लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त