खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी
रिपोर्ट:- सुजल स्वामी
खाटूश्यामजी. बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन से लेकर अन्य व्यवस्था व सुरक्षा संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के डिप्टी सीईओ राजेश कुमार शर्मा खाटू पहुंचे। जहां उन्होंने श्याम मंदिर सहित प्रवेश व निकासी मार्ग, लखदातार मैदान, मुख्य मेला मैदान, चारण मैदान आदि मेला रूट का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाएं मिलने पर मंदिर कमेटी, प्रशासन व पुलिस की सराहना की। रिपोर्ट सुजल स्वामी इसके बाद शर्मा ने श्री श्याम मंदिर कमेटी कार्यालय में बैठक कर कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिह चौहान, मेला प्राधिकरण मुख्य सुरक्षा अधिकारी जिज्ञासा , मेला मजिस्ट्रेट गोविन्द सिंह भींचर, सीओ महावीर सिंह, विभाग के आनन्द भारद्वाज, कमेटी व्यवस्थापक संतोष शर्मा, सलाहकार एड.भानुप्रकाश सरोज आदि से चर्चा की। शर्मा ने बताया कि खाटू मेले के पश्चात एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा तथा मेले के प्रबन्धन की समीक्षा कर भविष्य में और उत्तम प्रबन्धन की रूपरेखा का निर्धारण किया जाएगा।
Comments
Post a Comment