खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी
मेला मजिस्ट्रेट ने ली इत्र बेचने वाले व्यापारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश
रिपोर्ट:- सुजल स्वामी
खाटूश्यामजी. विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थली खाटूधाम में 11 मार्च से भरने वाले बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले में कांच की छोटी शीशियों में बेचे जाने वाले इत्र पर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। रिपोर्ट सुजल स्वामी. आज पुलिस थाने में मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर की अध्यक्षता में इत्र बेचने वाले व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेला मजिस्ट्रेट ने कहा कि भक्त कांच वाली इत्र की शीशी को मंदिर में फेंकते है जिससे कई भक्त, ड्यूटी गार्ड व पुजारी चोटिल होते है। इसलिए जिला कलक्टर के निर्देश पर कांच की शीशियों को बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।बैठक में थानाप्रभारी राजाराम लेघा, खाटूधाम व्यापार मंडल मंत्री सोनू जोशी, यूसुफ खान, रवि स्वामी, कैलाश माटोलिया आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment