लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त
मेला बैठक में जिला कलक्टर ने दिए थे स्पष्ठ निर्देश, नहीं बिके कांच की शीशी में इत्र
सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
खाटूश्यामजी. दुकान पर कार्रवाई करते सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत।
रिपोर्ट:- सुजल स्वामी
खाटूश्यामजी. बाबा श्याम के लक्खी मेले में आने वाले श्याम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हों और किसी प्रकार से कोई परेशानी का सामना नही करना पड़े। जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी द्वारा मेला बैठक में छोटी कांच की शीशी में बेचे जाने वाले इत्र पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी थी। रिपोर्ट सुजल स्वामी इसको लेकर मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर के निर्देश पर सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत के नेतृत्व में आज शाम को प्रशासन की टीम ने दुकानों पर कार्रवाई कर 2 हजार के करीब इत्र की शीशियां जब्त की। तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत ने कहा कि कई दुकानदार प्लास्टिक की शीशी में इत्र बेचते मिले तो उन्हें सरहानीय प्रयास के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर के स्पष्ठ निर्देश है कि कांच की शीशी में इत्र पर पूर्णतया पाबंदी है जिसको लेकर आज कार्रवाई की और 2 हजार से अधिक शीशियां जब्त की। सभी दुकानदारों से अपील की कि कोई भी कांच की शीशी में इत्र ना बेचें। मंदिर में भक्त इन्ही शीशी को चढ़ाने के बजाय फेंकते है जिससे मंदिर में ड्यूटी देने वाले गार्ड, दर्शनार्थी व पुजारी घायल हो जाते है। इसी को लेकर जिला कलक्टर ने कठोर निर्णय लिया। कार्रवाई में पटवारी जगदीश प्रसाद बिजारणियां, रामनिवास, गजेंद्र व धनेश आदि मौजूद रहे।
अतिक्रमण की टीम कर रही लगातार कर रही

इधर मेले में आने वाले भक्तों की राहे सुगम रहे इसको लेकर मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर द्वारा बनाई गई टीम लगातार अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को भी टीम ने अस्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई की। टीम के प्रभारी सुरेंद्र कुड़ी ने बताया कि मंगलवार को तोरण द्वार, अस्पताल चौराहा, राजू की चेन, कबूतर चौक, निकास मार्ग, मंदिर प्रवेश द्वार आदि जगहों से दुकान के बाहर हो रखे अतिक्रमण व हाथ थड़ी व रेहड़ी वालों पर कार्रवाई कर 2 थड़ी व 3 दर्जन के करीब दुकान के बाहर रखे सामान जब्त किया और 5400 रूपर चालान काटा। टीम में लोसल नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार, सहप्रभारी दीपेंद्र सिंह, रामस्वरूप बोराण, सुमेर सिंह, सुवा जाखड़ आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment