खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

Image
खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के मंशानुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। रिपोर्ट सुजल स्वामी खाटूश्यामजी निवासी व सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया को सीकर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूनिया के जिला प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए हेम सिंह शेखावत सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

खाटूश्यामजी लक्खी मेले में व्यापारी करें प्रशासन का सहयोग :- मेला मजिस्ट्रेट

खाटूश्यामजी लक्खी मेले में व्यापारी करें प्रशासन का सहयोग :- मेला मजिस्ट्रेट



व्यापारी बोले मेले में पुलिस लोकल कार्ड से आने जाने नही देती


एसडीएम ने कहा कि व्यापार मंडल सभी दुकानदार व कर्मचारियों की लिस्ट भेजें, आने जाने के लिए पास जारी करेंगे 



खाटूश्यामजी. व्यापारियों के साथ बैठक करते मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर व पालिका ईओ अरुण शर्मा।

रिपोर्ट:- सुजल स्वामी
खाटूश्यामजी. हारे के सहारे लखदातारी श्याम सरकार का 11 मार्च से आयोजित होने वाले 11 दिवसीय फाल्गुनी लक्खी मेले की व्यवस्थाओं में व्यापारियों को साथ लेकर चलने पर मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर ने शाम को होटल सवामणी में व्यापार मंडल के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रिपोर्ट सुजल स्वामी। बैठक में एसडीएम ने सभी व्यापारियों से मेला व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की।  व्यापारियों ने एसडीएम से कहा कि मेले में आने जाने की समस्या होती रहती है जिसपर एसडीएम ने कहा कि सभी व्यापारियों व कर्मचारियों की लिस्ट व्यापार मंडल आईडी, फोटो, दुकान का नाम व कर्मचारियों व दुकानदारों की लिस्ट बनाकर कार्यालय में भिजवाएं। उनका पास बनाकर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों को लोकल कार्ड दिखाकर भेजा जाएगा। सभी दुकानदार अपनी दुकान की सीमा में ही रहें। 23 जनों की अतिक्रमण को लेकर टीम बना दी है वह दिन में 3 बार राउंड लगाकर अतिक्रमण पर कार्रवाई करेंगे। बैठक में पालिका ईओ अरुण शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश हरनाथका, संरक्षक ओमप्रकाश हरनाथका, मंत्री सोनू जोशी, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार माटोलिया, गौरीशंकर जोशी, अनीश मनिहार, अशोक कुमावत, राजू तिलकिया, कैलाश माटोलिया, नितेश अग्रवाल, नरेश रामुका, पवन वैष्णव, रतिरमण शर्मा, गिरिराज माटोलिया, मुकेश मार्बल, सोनू तुलछानी, राकेश कुमार, श्याम सुंदर चेजारा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

25 व 26 को नहीं होंगे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन

लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त