खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

Image
खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के मंशानुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। रिपोर्ट सुजल स्वामी खाटूश्यामजी निवासी व सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया को सीकर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूनिया के जिला प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए हेम सिंह शेखावत सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

पुलिस ने ई रिक्शा व निजी बस संचालकों की बैठक लेकर दिए निर्देश

पुलिस ने ई रिक्शा व निजी बस संचालकों की बैठक लेकर दिए निर्देश


मेले में ई रिक्शा से लेकर निजी रूट की बसों का किराया तय किया 

खाटूश्यामजी. ई रिक्शा व निजी बस संचालकों की बैठक लेते पुलिस अधिकारी।

रिपोर्ट:- सुजल स्वामी

खाटूश्यामजी. लखदातारी श्याम सरकार का 11 मार्च से भरने वाले 11 दिवसीय लक्खी मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में प्रशासन, पुलिस व श्री श्याम मंदिर कमेटी जुटी हुई है। रिपोर्ट सुजल स्वामी शनिवार शाम को पुलिस थाना परिसर में ट्रैफिक डिप्टी सुशील मान की अध्यक्षता में ई रिक्शा व निजी रूट संचालको के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में थाना प्रभारी राजाराम लेघा ने सभी ई रिक्शा संचालको से कहा कि निर्धारित रूट पर ही चलाएं। मेले में आने वाले भक्त को किसी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए। सभी के आधार कार्ड, परमिट व लाइसेंस आवश्यक रूप से साथ हों। थानाप्रभारी  ने कहा कि ई रिक्शा प्रति सवारी के 50 किराया निर्धारित किया गया है और रिक्शा पर मोबाइल नंबर व टोकन नंबर का बैनर लगा हुआ चाहिए। ई रिक्शा 52 बीघा सरकारी पार्किंग से नगरपालिका के पीछे से अलोदा तिराहा से पीडब्ल्यूडी मोड़ तक के रूट पर ही चलेंगे। वहीं निजी रूट बस यूनियन से कहा कि स्लीपर कोच बसों का 52 बीघा से ही संचालन रहेगा। निजी बसों का शुल्क भी बैठक में तय किया गया। जिसमें  सीकर-खाटू का किराया 60 रुपए तय किया गया। रींगस- खाटू का 50 रुपए और जयपुर- खाटू का 170 नॉन ऐसी बस व 200 रुपए शुल्क ऐसी बस का निर्धारित किया गया। बैठक में ट्रैफिक सीआई सीकर कमल कुमार, नायब तहसीलदार श्रवण कुड़ी,जुगन सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

25 व 26 को नहीं होंगे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन

लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त