खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी
संभागीय आयुक्त व रेंज आईजी ने लिया फाल्गुनी लक्खी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा
रिपोर्ट:- सुजल स्वामी
खाटूश्यामजी. 11 मार्च से आयोजित होने वाले लखदातारी श्याम सरकार का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम को सीकर संभागीय आयुक्त मोहनलाल यादव, सीकर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह व एसपी भुवन भूषण यादव ने खाटू पहुंचकर मेला व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। सभी अधिकारियों ने 52 बीघा सरकारी पार्किंग जायजा लिया जहां उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुद्रढ़ रखने के लिए पार्किंग को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने मेला डायवर्जन, गुणगान नगर, चारण खेत, लखदातार ग्राउंड से मंदिर प्रवेश द्वार, मंदिर निकास के रास्ते का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि मेले के नक्शे को जल्द तैयार किया जाए। श्री श्याम मंदिर कमेटीई के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने अधिकारियों को मंदिर व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मेले में की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करें। इस दौरान दांतारामगढ़ एसडीएम गोविंद सिंह भींचर, सीकर एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा, रींगस सीओ महावीर सिंह, कमेटी व्यवस्थापक संतोष शर्मा, कमेटी सलाहकार एड. भानुप्रकाश सरोज, जुगन सिंह आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment