Posts

खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

Image
खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के मंशानुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। रिपोर्ट सुजल स्वामी खाटूश्यामजी निवासी व सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया को सीकर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूनिया के जिला प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए हेम सिंह शेखावत सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

25 व 26 को नहीं होंगे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन

Image
25 व 26 को नहीं होंगे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन होली को विशेष सेवा पूजा व 26 को तिलक होने के चलते मंदिर के कपाट रहेंगे बंद रिपोर्ट सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. होली व धुलंडी पर लखदातारी श्याम सरकार के मंदिर के पट रहेंगे बंद। विशेष सेवा पूजा व तिलक श्रृंगार के चलते दो दिन तक भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं हो सकेंगे। रिपोर्ट सुजल स्वामी 25 मार्च होली को विशेष सेवा पूजा और 26 मार्च को तिलक श्रृंगार के चलते मंदिर के पट बंद बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 27 मार्च को प्रात 5.30 बजे मंगल आरती के साथ बाबा श्याम के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। 24 मार्च को शयन आरती के पश्चात होंगे पट मंगल होंगे। मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाओ में सहयोग करने की अपील

24 घंटे लगातार अपने भक्तों को दर्शन दे रहे है खाटू के लखदातार

Image
सजा हे सुंदर सा दरबार उसमे बैठे बाबा श्याम.... 24 घंटे लगातार अपने भक्तों को दर्शन दे रहे है खाटू के लखदातार रिपोर्ट:- सुजल स्वामी  खाटूश्यामजी. अलबेले मस्ताने फाल्गुनी सतरंगी मेले में लखदातार के जयकारो के साथ पदयात्रियो की बयार दिनों दिन परवान चढ़ती जा रही है। हाथ में निशान लिए भक्तों की कतारें अपने प्यारे श्याम धणी के दरबार की ओर लगातार बढती चली जा रही है। रिपोर्ट सुजल स्वामी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  देश- विदेश से श्याम भक्त बड़ी संख्या में नीले के असवार को रिझाने अपने मन की मुराद पूरी करवाने के लिए श्याम की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे है। रींगस से खाटू के रास्ते पर जहां तक नजर जाती है वही तक श्याम के रंग रंगीले निशान और सतरंगी पोशाकों में श्याम भक्तों की टोलियां नाचते गाते धूम मचाते नजर आ रही है। फाल्गुन की शुक्ल पक्ष की छट शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने दरबार में शीश नवाकर मनौतियां मांगी। मेले में आने वाले श्याम भक्तों की सुविधा को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मंदिर को 24 घंटे खोल रखा है। कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 14 मार्च से मेले के समापन त...

गोल्डन वॉटर पार्क खुलते ही पर्यटकों का उमड़ा हुजूम

Image
गोल्डन वॉटर पार्क खुलते ही पर्यटकों का उमड़ा हुजूम रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. रींगस रोड पर स्थित गोल्डन वाटर पार्क फाल्गुन मेले के तीसरे दिन बुधवार को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले ही दिन पर्यटकों और मेले में आए श्याम भक्तों का वाटर पार्क में आना शुरू हो गया। रिपोर्ट सुजल स्वामी मैनेजमेंट ने बताया कि वाटर पार्क में सभी आधुनिक रुझानों को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी के पेशेवर जल मनोरंजन के लिए लगातार नवाचार किए गए हैं। इसका अहसास पार्क में आने वाले पर्यटकों को जरूर होगा। हर नए सेशन में पर्यटकों को खास अनुभूति होगी। पार्क में टोरनडो फनल स्लाइड व विंडस्टोर्म (बूमरेन्डो) स्लाइड लगाई गई है जो पर्यटकों को रोमांच की अनुभूति कराएगी। वहीं वेवपुल समुद्र में होने का अहसास करा रहा है। इसके अलावा फैमिली वाटर स्लाइड, किड्स वाटर स्लाइड, रैन डांस, पार्क सहित भरपूर मनोरंजन के अनेक साधन सहित फास्ट फूड की व्यवस्था है।

लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त

Image
लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त मेला बैठक में जिला कलक्टर ने दिए थे स्पष्ठ निर्देश, नहीं बिके कांच की शीशी में इत्र सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई खाटूश्यामजी. दुकान पर कार्रवाई करते सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत। रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. बाबा श्याम के लक्खी मेले में आने वाले श्याम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हों और किसी प्रकार से कोई परेशानी का सामना नही करना पड़े। जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी द्वारा मेला बैठक में छोटी कांच की शीशी में बेचे जाने वाले इत्र पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी थी। रिपोर्ट सुजल स्वामी इसको लेकर मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर के निर्देश पर सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत के नेतृत्व में आज शाम को प्रशासन की टीम ने दुकानों पर कार्रवाई कर 2 हजार के करीब इत्र की शीशियां जब्त की। तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत ने कहा कि कई दुकानदार प्लास्टिक की शीशी में इत्र बेचते मिले तो उन्हें सरहानीय प्रयास के लिए आभार प्रकट किया। उन्ह...

खाटूश्यामजी मंदिर आज शाम 6 बजे तक बंद, लक्खी मेले का आज दूसरा दिन

Image
खाटूश्यामजी मंदिर आज शाम 6 बजे तक बंद, लक्खी मेले का आज दूसरा दिन तिलक श्रृंगार के चलते बंद श्याम मंदिर के कपाट रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. हारे के सहारे लखदातारी श्याम सरकार के लक्खी मेले को आज दूसरा दिन है। रिपोर्ट सुजल स्वामी बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार होने के चलते मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर को कल रात्रि 10 से बंद किया हुआ जो आज शाम 6 बजे दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा। बतादें की श्याम 10 मार्च अमावस्या को बाबा श्याम को स्नान करवाया गया था। आज तिलक श्रृंगार किया जाएगा।

गोल्डन वाटर पार्क के 7 वें सेशन की शुरूआत 13 से

Image
गोल्डन वाटर पार्क के 7 वें सेशन की शुरूआत 13 से रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थली खाटूधाम में रींगस रोड पर बना गोल्डन वाटर पार्क विगत 7 सालों से अपने नवाचारों, आकर्षक वाटर स्लाइडों और वेवपुल आदि मनोरंजन के साधनों के चलते प्रदेश ही नहीं अपितु देश में भी एक अलग पहचान बनाए हुए है। रिपोर्ट सुजल स्वामी पर्यटन को बढावा दे रहा यह वाटर पार्क 13 मार्च से पर्यटकों व श्याम भक्तों के लिए फिर से खुल रहा है। वाटर पार्क मैनेजमेंट ने बताया कि इस बार वाटर पार्क की कायाकल्प करने के साथ मनोरंजन के संसाधनों में भी काफी इजाफा किया है। इस बार कई सेल्फी पॉइंट बनाए गए है। वहीं विश्वस्तरीय मानकों वाली टोरनडो फनल स्लाइड व विंडस्टोर्म (बूमरेन्डो) स्लाइड लगाई गई है जो पर्यटकों को रोमांस का एक अलग ही एहसास कराएगी। मैनेटमेंट ने बताया है कि पार्क में पर्यटकों की सुरक्षा का पूर्णतया ध्यान रखा जाता है

Popular posts from this blog

खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

25 व 26 को नहीं होंगे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन

लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त