खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

Image
खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के मंशानुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। रिपोर्ट सुजल स्वामी खाटूश्यामजी निवासी व सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया को सीकर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूनिया के जिला प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए हेम सिंह शेखावत सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

एडीजीपी बंसल पहुंचे खाटूधाम, फाल्गुनी लक्खी मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया

एडीजीपी बंसल पहुंचे खाटूधाम, फाल्गुनी लक्खी मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया

खाटूश्यामजी. कबूतर चौक में निकास मार्ग की जायजा लेते एडीजीपी विशाल बंसल।


खाटूश्यामजी. कलयुग के अवतारी श्याम सरकार का 11 मार्च से भरने वाले वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था विशाल बंसल मंगलवार सुबह खाटूधाम पहुंचे। जहां उन्होंने सीकर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह, एसपी भुवन भूषण शर्मा, मेला मजिस्ट्रेट गोविंद सिंह भींचर सहित पुलिस व प्रशासनिक महकमें के साथ रींगस रोड नगरपालिका के पास से शुरू हो रहे मुख्य मेला प्रवेश मार्ग से निरक्षण शुरू किया। इसके बाद वे पुराना बिजली ग्रिड, खटीकान मोहल्ला, लमियां तिराहा होते हुए चारण खेत पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा तैयार की जा रही बांस बल्ली की जिगजैग आदि व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद वे लखदातार मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने कमेटी की ओर से बनाए गए स्थाई डोम सहित रैलिंग व सुलभ आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए श्याम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रवेश व निकास मार्ग सहित कबूतर चौक, मंदिर के नए निकास मार्ग से गुवाड़ चौक व मित्र मंडल वाले रास्ते का निरक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस थाने में पहुंचे एडीजीपी का पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एडीजीपी ने बाबा श्याम के दर्शन कर मेले के सकुशल भरने की कामना की।  इस दौरान सीकर एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा, रींगस सीओ महावीर सिंह, थाना प्रभारी राजाराम लेघा, श्री श्याम मंदिर कमेटी व्यवस्थापक संतोष शर्मा, सलाहकार एड. भानुप्रकाश सरोज, सीआई कमल कुमार, जुगन सिंह, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।




बैठक में जानी यातायात व पदयात्रियों के आवागमन की व्यवस्था


एडीजीपी विशाल बंसल ने होटल लखदातार में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व श्री श्याम मंदिर कमेटी के साथ बैठक ली। जहां उन्होंने मेले के लिए बनाए गए नक्शे के जरिए यातायात व पदयात्रा मार्ग की तमाम जानकारी लेकर उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एडीजीपी ने कहा कि मेरे आने का मकसद मेल की व्यवस्थाओं को देखना। जिसमें पुलिस की क्या व्यवस्था होगी और उसमें क्या सुधार की आवश्यक्ता है। कितनी पुलिस जाप्ते की जरूरत है।  सीकर आईजी व एसपी सहित तमाम अधिकारियों ने प्लान तैयार कर व्यवस्थाएं की है। मंदिर कमेटी ने मंदिर के अंदर विस्तार कर 14 लाइने की है, उससे भी भक्तों को कम समय में बाबा श्याम के दर्शन हो रहे है। निकासी मार्ग के लिए अलग से सेक्टर बनाया है। जिसमें ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि भक्तों की कैंची नहीं लगे और भगदड़ जैसा माहौल नहीं हो। पुलिस व प्रशासन की ओर से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं होंगी। जिससे वें बिना किसी व्यवधान व परेशानी के अपनी मनोकामना के साथ बाबा श्याम के दर्शन कर सकें। यातायात को लेकर अस्थाई व्यवस्थाएं की जा रही है। इसबार मेले में जयपुर से आने वाले वाहनों के लिए रेनवाल, लामियां होते हुए चारण खेत से पहले ठहराव की व्यवस्था भी होगी। जिससे नेशनल हाइवे आदि सड़क मार्ग पर वाहनों का दबाव कम किया जा सकें।


Comments

Popular posts from this blog

खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

25 व 26 को नहीं होंगे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन

लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त