खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

Image
खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी रिपोर्ट:- सुजल स्वामी खाटूश्यामजी. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के मंशानुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। रिपोर्ट सुजल स्वामी खाटूश्यामजी निवासी व सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया को सीकर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूनिया के जिला प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए हेम सिंह शेखावत सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

24 घंटे लगातार अपने भक्तों को दर्शन दे रहे है खाटू के लखदातार

सजा हे सुंदर सा दरबार उसमे बैठे बाबा श्याम....


24 घंटे लगातार अपने भक्तों को दर्शन दे रहे है खाटू के लखदातार



रिपोर्ट:- सुजल स्वामी 


खाटूश्यामजी. अलबेले मस्ताने फाल्गुनी सतरंगी मेले में लखदातार के जयकारो के साथ पदयात्रियो की बयार दिनों दिन परवान चढ़ती जा रही है। हाथ में निशान लिए भक्तों की कतारें अपने प्यारे श्याम धणी के दरबार की ओर लगातार बढती चली जा रही है। रिपोर्ट सुजल स्वामी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  देश- विदेश से श्याम भक्त बड़ी संख्या में नीले के असवार को रिझाने अपने मन की मुराद पूरी करवाने के लिए श्याम की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे है। रींगस से खाटू के रास्ते पर जहां तक नजर जाती है वही तक श्याम के रंग रंगीले निशान और सतरंगी पोशाकों में श्याम भक्तों की टोलियां नाचते गाते धूम मचाते नजर आ रही है। फाल्गुन की शुक्ल पक्ष की छट शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने दरबार में शीश नवाकर मनौतियां मांगी। मेले में आने वाले श्याम भक्तों की सुविधा को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मंदिर को 24 घंटे खोल रखा है। कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 14 मार्च से मेले के समापन तक बाबा का दरबार अनवरत खुला रहेगा। जिससे श्याम दर्शनार्थ आने वाले भक्तों को शीघ्रता और सुगमता से दर्शन हो सकें। शुक्रवार को मंदिर कमेटी परिसर में प्रधान कैंप का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया।



मन को मोह रहा है लखदातार का दरबार

श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मंदिर को सजाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। मंदिर की दीवारों पर कृष्ण की झांकिया, मेरा सर्वेश्वर मेरा श्याम, जय श्री श्याम, तीन बांण, शिवलिंग, श्री राधे सहित, वैष्णों देवी, नो देवियों की झांकियां सहित अनेक देवी देवताओं की झांकियों ने दरबार की शोभा में और चार चांद लगा दिए है। श्याम दरबार में दर्शन को आ रहा हर श्रद्धालु इस श्रंगार की प्रशंसा कर रहा है।





बाबा का मेला ही बड़ा उत्सव

श्याम भक्तों के लिए बाबा श्याम का मेला किसी त्योंहार से कम नहीं है कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, जयपुर, बंगलौर, अहमदाबाद,  आसाम, बिहार, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कोने कोने से आने वाले श्याम भक्तों को  श्याम फाल्गुन मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है तथा वे कई माह पहले ही खाटू आने की तैयारियां शुरू कर देते है। एक ही शहर में रहकर पूरे वर्षभर आपस नहीं मिलने वाले सभी लोग श्याम मेले में अवश्य मिलते है। शहरों में काम की व्यस्तता सभी को रहती  है मगर बाबा के दरबार में भक्त प्रेम से मिलते है।




सुगंधित फूलों से हुआ श्याम का श्रृंगार

मेले के पांचवे  दिन बाबा श्याम को रेड रेाज, ओरेंज रोज, यलो रोज और हजारे के सुगंधित फूलों से बाबा श्याम का नयनाभीराम श्रृंगार किया गया। जिसका सभी ने दीदार कर पुण्य कमाया।

Comments

Popular posts from this blog

खाटूश्यामजी के श्याम सुंदर पूनियां बने कांग्रेस सेवादल के लोकसभा प्रभारी

25 व 26 को नहीं होंगे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन

लक्खी मेले के दूसरे दिन प्रशासन ने की दुकानों पर कार्रवाई, 2 हजार से अधिक कांच की शीशियों को किया जब्त